Tuesday, 10 May 2016

एक ख़याल तेरा

इन दिनों मासूम से एक ख़याल से गुफ्तगू होती है..
अपने बेरंग होने का एहसास होता है आजकल..
उसके अंजान इशारो पे जाने क्यू मुस्कुराता हूँ मैं
उसके बेतुके लतीफ़ो पे गुदगुदाता हूँ...
जान कर ग़लतिया करता हूँ,
और फिर सब जान कर भी हार मान जाता हूँ मैं..

इसी ख़याल के मासूम खिलखिलाते तानो मे
आजकल भोलेपन की तसल्ली पता हूँ मैं..
कभी कभी ये ख़याल चुप्पी मे बोलता है..
संजीदगी से मेरे तगाफुल हरफ़ टटोलता है..
और मैं अंजान बन कर उसके साथ फिर जी लेता हूँ..

अक्सर यू ही घंटो हम बतियाते हैं आजकल
अक्सर यू ही खुद मे ख्वाब बुन लेता हूँ मैं...

हाँ मोहब्बत है

जनता नही ये क्या नशा है जो चढ़ा है..
ना समझ है नादान दिल को के मोहब्बत ही क्या है..
कहने को लफ्ज़ नही मिलते और दिल मे एक तूफान है..
मगर इतना यकीन है मुझे और रहेगा हमेशा...
के अगर तेरी निगाहों मे देख के डूब जाना मोहब्बत है, तो हाँ मोहब्बत है मुझे....
अगर तेरी मुस्कुराहट मे सब गम भूल जाना मोहब्बत है, तो हाँ मोहब्बत है मुझे...
अगर तेरे आगोश मे दुनिया से दूर हो जाना मोहब्बत है, तो हाँ मोहब्बत है मुझे...
बस तेरे एहसास मे साँस पाना मोहब्बत है, तो हाँ मोहब्बत है मुझे..
एक पल दूर होके खुद से रूठ जाना मोहब्बत है, तो हाँ मोहब्बत है मुझे...
तुझे देखके और कुछ ना देख पाना मोहब्बत है, तो हाँ मोहब्बत है मुझे..
दो पल के साथ पे उमर भर ख्वाब पाना मोहब्बत है, तो हाँ मोहब्बत है मुझे..
बेन्तेहा बेपरवाह बेशुमार मोहब्बत है मुझे..
हाँ मुझे मोहब्बत है...मोहब्बत है... मोहब्बत है तुझसे..

Sunday, 7 February 2016

The Bitter Truth

Some time I feel like someone is shrugging my shoulder and asking me "What is the sole reason for your existence on this earth ?" . And to be honest I really don't have any clue  , so as to what is the reason. Why the heck I am living a life which has no purpose for god sake.

All the efforts and endeavors are just being done to secure some respectable position in the society. But I often wonder, what is society all about? Will I be able to carry my luxuries with me to heaven ? (God knows if I belong there !!)

I feel insulted with the very instinct of failure. I have failed miserably in my life so far. And this has become a habit to accept the failure. I always dream to change the conditions but always one or the other factor are there put a constraint.

Being able to survive in this world without knowing your destiny is  not a big deal. The big deal is to identify your goal , dreams and live with them every now and then, embrace them and cuddle them. Working to bring about a change in the conditions is the only option left.

Changing my wallpaper to one of the IIMs not decided yet whether Lucknow or Kozhikode is the first step toward it, which should have been taken months ago. To live with a dream is roller-coaster ride. There are moment of joy , sadness and even cocktail of emotions.

I don't know why I am writing. But surely there has to be a reason for that.

Signing off for the day.

-Vikas Joshi

Wednesday, 18 November 2015

आज फिर तुम्हारी याद आई है


जानती हो , जब तुमसे पहली बार बात हुई थी जाने क्यूँ कोई स्पेशल कनेक्ट फील हुआ था उसी 
दिन... एक अजीब सा खिंचाव... ऐसा जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता... ऐसा पहले कभी नहीं हुआ.. किसी के भी साथ... तुमसे भागने की बहुत कोशिश करी मैंने... कितने बहाने बनाये... दिल को समझाने के... पर दिल नहीं माना... तुम किसी सपनों की परी कि तरह आई मेरी ज़िंदगी में... और उसे बेहद खूबसूरत बना दिया... अपने रंगों में रँग के... 

पाता है मैं कुछ कुछ तुमसा होता जा रहा हूँ आजकल... और तुम मुझसी... सोचो तो हँसी भी आती है और प्यार भी... तुम इमोशनल होती जा रही हो और मैं प्रैक्टिकल... इस रोल रिवर्सल में बड़ा मज़ा आ रहा है इन दिनों... ऐसा भी नहीं है की तुम पहले इमोशनल नहीं थी.. हाँ इतनी एक्सप्रेसिव नहीं  थी जितनी आजकल हो रही हो... अच्छा लगता है तुम्हारे मुँह से सुनना की तुम मुझे मिस कर रही हो... कि फलां-फलां काम करते हुए तुम्हें मेरी याद आयी... जैसे मेरी ज़िन्दगी के हर लम्हे में तुम बसी हुई हो.. अब मैं भी शामिल होने लगा हूँ तुम्हारी ज़िन्दगी के लम्हों में...

पर आजकल ना दिन कुछ अच्छे नहीं जा रहे... एक बार फिर से हम बहुत बहस करने लगे हैं... बात बात पे... जाने क्यूँ हर कुछ टाइम बाद ज़िन्दगी में ये फेज़ वापस आ जाता है... मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता.. पर जितना इससे निकलने की कोशिश करो उतना ही और फँसते जाते हैं इसमें किसी दलदल की तरह... पर तुम हो मेरे साथ और मुझे भरोसा है की निकाल ही लोगी मुझे इस दलदल से और ये फेज़ भी बीत जायेगा...

जानती हो इस पूरी दुनिया में सिर्फ़ एक तुम हो जो मुझे इतना रूलाती हो... इस पूरी दुनिया में सिर्फ़ एक तुम हो जिसे ये हक़ है... इस पूरी दुनिया में सिर्फ़ एक तुम हो जिसे मैं इतना प्यार करता हूँ...

रात के इस पहर तुम्हारी बड़ी याद आ रही है... मेरा कमरा मानो कोई बड़े से बाइस्कोप में तब्दील हो गया है और तुम्हारे साथ गुज़रे हर खट्टे मीठे लम्हों की रील किसी फ़िल्म के जैसे इसकी दीवारों पर चल रही है... आँखें ख़ुशी से भर आयी हैं ये सब एक बार फिर से महसूस करते हुए... दिल से ढेर सारी दुआ निकल रही है तुम्हारे लिये... तुम्हारी पेशानी चूम के वो सब तुम तक पहुँचा दी हैं... क़ुबूल करो...!

Does my existence matter ?

Every time I feel low , the question automatically pops out of my mind. And each time I try to find the answer to I find myself to be depressed and sick of the life.
But do I really need to care what does other think of me that is the fear of unknown.  Does my existence really matters . The answer may be a yea or no depending on the psychological state of person . For most of yes it would be a big yea. But somehow under the line I feel that the matter of my my existence doesn't really bother anyone . Its just another day in their life whatever I am alive or dead. For some of may be  big blow but the impact remains to few weeks to months . What after that ???

Monday, 12 October 2015

SHAME ON YOU INDIA !!!!! ....... FUCK THESE BASTARDS ...


These savages don’t give a damn. They know that our laws are so lax that you can rape a 4 year old and you can get away with it and, in any case, there will be another rape tomorrow and this will become another cold statistic.
Unless there is a fast track court for handling cases of brutality to minors (as a start) and the death penalty is a given option, nothing is going to change.
What happened to a four year old in Delhi’s Keshav Puram is beyond being a matter of shame. These spurts of rage that we display and the 24 hour screaming indignation mean nothing. It is all hypocrisy, because we have a system which allows for it.
She is 4-year-old, dammit! What sort of human being can find this baby sexually attractive? And if he is such a monster, should he be allowed to roam freely in society?
The Indian tolerance for these heinous attacks on children has to change.
We have a situation where even some police personnel are accused of rape. We have panchayats who recommend it as punishment.  The fact is that we have endured such beasts as neighbours for too long.
Bring out a new anti-rape act, parliamentarians, and earn your keep. Start listing paedophilia as a special crime and cut out this farcical claim that it is not rampant. Even if one child is attacked in such a manner, it is an attack on every child in the country.
Even the media expresses horror for a couple of hours and then ignores the issue. However, the fact is that we live in peril and we have to understand that monsters like this rapist exist not in some netherworld but as neighbours, relatives, and as those mamas and chachas and dirty old uncles. We have to realize that our children are vulnerable.
Wake up India; we make righteous mewling sounds about Valentine’s Day and boys and girls in a nightclub, but this leaves us unmoved. Shame on us and the system.

Sunday, 11 October 2015

ज़िद्द की मारी, भोली भाली मनमर्ज़ियाँ


जाने क्यूँ अनप्लांड जर्नीज़ हमेशा से बहुत अट्रैक्ट करती आयी हैं हमें... कुछ कुछ मिस्टीरियस सी... बिना किसी तय परिसीमा या दायरों के... न पता हो जाना कहाँ है... न पता कि पहुंचना कब है... न ये कि कब वापस आना है... पहले से कुछ भी नहीं पता... बस मन हुआ कहीं जाने का और चल दिए... बंजारों के जैसे... कभी कभी सोचता हूँ ऐसी लॉन्ग ड्राइव्स और जर्नीज़ क्यूँ पसंद है हमें... ख़ासकर हाइवे पे बेवजह बेमकसद की यात्रा... मंज़िल से ज़्यादा रास्ते पसंद आते हैं... खुले खुले... अंतहीन...

इन आवारा सड़कों पर बेपरवाह भटकते हुए ख़ुद के बेहद करीब महसूस होता है... जैसे अपने ही वजूद का कोई खोया हुआ हिस्सा पा लिया हो... कितने ख़ूबसूरत होते हैं ये अनजान रास्ते... कहीं भी नहीं जाती फ़िर भी आपको ख़ुद तक पहुँचाती ये आवारा सड़कें... कि इनके साथ यूँ आवारा हो जाने के लिए बड़ा जिग़र चाहिए और साथ में थोड़ा पागलपन और जुनून...

बड़ा अच्छा लगता हैं इन रास्तों का हाथ थामे बस चलते चले जाना... इनसे बातें करते... इनके साथ हँसते खिलखिलते... सड़कों के किनारे खिले बंजारे फूलों की बस्तियों से ठिठोली करते... पेड़ों की आदिम गंध में ख़ुद को डुबोते.. या कभी कभी बस यूँ ही ट्रेन या बस की खिड़की से अनंत में देखते रहना जाने किन ख्यालों में डूबे हुए...

हाइवे वाली किसी चाय की टपरी पर रुकना... कुछ पल सुस्ताते हुए कुल्हड़ वाली चाय पीना.. मिट्टी की सौंधी सी ख़ुश्बू को आत्मा तक महसूसना.. आह... Bliss... ! कोई CCD, Barista, Star Bucks अपनी प्रीमियम कॉफ़ी से आत्मा को यूँ छू के बताये तो जानू...

ख़ुद के बारे में बहुत कुछ सोचने का... ख़ुद को और बेहतर जानने समझने का मौका देती हैं ये जर्नीज़... मानो किसी खुली जगह पर जाने से दिमाग़ की कितनी गिरहें खुल जाती हैं.. हमारा मानना है हर कुछ समय के बाद ऐसी कोई यात्रा बहुत ज़रूरी हो जाती है.. just to loosen yourself..

हमारा रिश्ता भी कुछ कुछ ऐसा ही है ना ... कभी न ख़त्म होने वाली किसी अविरल यात्रा जैसा... जो हमें अन्वाइन्ड होने का... रिलैक्स होने का मौका देता है... या फिर डिस-आर्गनाइज़्ड सी किसी अनप्लांड जर्नी जैसा... बेदायरा... बेमंज़िल... खुला खुला... अनंत... !

A lost hope

Fountains of lament burst through my desires for you.. Stood like the height of a pillar that you were, I could see your moving eyes ...