Monday, 17 June 2013

पागलनामा- पार्ट वन

थकान गले तक भरी हुई है । दिमाग़ पाँव तक
सुन्न है । सुबह सुबह रात की बची ख़बरें
झनझना रही हैं । ऐसी तमाम ख़बरों के साथ
दिन बदल जाते हैं । हम उन्हें युद्ध में बदल कर
मोर्चे पर डटे सिपाही का भरम पाल लेते हैं ।
कुछ दर्शक कुछ पाठक भी रण में उतरे होते हैं
। तलवारें भांज रहे होते हैं ।
बाक़ी बची ख़बरों से चुपचाप रक्त रीसता है ।
इस माहौल में कौन रोता है किसका लहू
देखकर, कौन भीगता है किसी के आँसू देखकर
। हम सबको पता है कि हम सब ऐसे ही हैं । हम
सब ऐसे ही रहेंगे । चुप रहना है बस । खुद से
भी चुप्पी साध लेनी है ।
जो पकड़ा जाएगा मारा जाएगा । उसके लिए
बाक़ी लोग लिख कर या बोलकर क्या बदल
लेंगे । फिर भी बोला तो जायेगा ।
लिखा तो जायेगा । कुछ बदल भी जाये
तो इसी नाम पर सब चलता चला जाएगा ।
आप ख़ुद को जितना ख़ाली करते हैं
उतना ही भरने लगते हैं । ख़ाली जगह में
हवा घुसकर साय सायं करती है । शोर है ।
भीतर ,बाहर । आप जो नहीं है वो भी हैं कई
लोगों की नज़र में । जो हैं वो भी नहीं हैं
कइयों की नज़र में । आप कहीं है ही नहीं । ख़ुद
में न दूसरों की नज़र में । राजनीति कीजिये ।
बस कहिये कि राजनीति नहीं करते ।
अपना साक्षी ख़ुद बन जाइये ।
तब भी कुछ नहीं होगा । कुछ नहीं बदलेगा ।
भाषा के उसी भवंर में हम आप उतराते रहेंगे ।
वाक्य विन्यासों के हाइवे पर स्कूटी दौड़ाते
रहेंगे । चेतना जड़ समाज में
लिखना चेतनाशील नहीं है । दावा मत कीजिये
। दूसरे को दे दीजिये । गुट ज़रूरी है । गुटका भी ।
कांग्रेस ज़रूरी है । बीजेपी भी । नेता ज़रूरी हैं ।
कार्यकर्ता भी । विचारधारा ज़रूरी है ।
अवसरवाद भी । पीछे से मार करने
की रणनीति बनाते रहिए । सामने से मुस्कुराते
रहिये । सामने वाले को गिरते देखिये । गिराने
वाले के साथ हो जाइये । दलीलें तैयार रखिये ।
यही हथियार हैं । शातिर और दलाल यूँ
ही नहीं श्रेष्ठ दलील रखते हैं । उनका दर्शन
त्वरित और मारक है । कुछ भी नया नहीं है ।
जो नया नहीं है वो भी आपका है । पहली बार है
। ऐसा दावा करते रहिए । बातें परती ज़मीन हैं ।
हर दौर में उन पर कब्ज़ा होता रहेगा । तनाव से
गुज़रते हुए पागल हो जाइये । मेरी तरह अल्ल-
बल्ल लिखते जाइये जैसा कि मैं
अभी अभी कर चुका हूँ । मैं अभी पागल
नहीं हुआ हूं । ईंट पत्थर की बदबू से भरा यह
शहर जल्दी पागल कर देगा । शातिर शांत है ।
वो लिखता नहीं है । मारे गए लोग लहू
को स्याही समझ लिख देते हैं । पागल होने के
इस दौर में पैराग्राफ़ मत बदलिये । एक
ही साँस और एक ही रौं में कह जाइये । कुछ
नहीं होगा । जो पाया है गँवा दीजिये । सिर्फ
बातें बचती हैं । जिन्हें छोड़ दिया जाता है
आपके पीछे । ताकि आप भागते रहें और सुनते
रहें । दीवारों पर, पोस्टरों पर, टीवी में,
अख़बारों में । हर तरफ़ बातें हैं । सत्य
अंडरवियर पहनकर समंदर के किनारे 'हाफ़
ट्रूथ' बना सूर्य स्नान कर रहा है । झूठ शहर
का मेयर बन गया है । बारिश से कौन भीग
रहा है । वो जो घर से निकला ही नहीं । आनंद
रेडिमेड है । नूडल है । शर्म आँखों में नहीं जुराब
में होती है । जूते तो उतारो । मिल जाओ हर
धारा से । मिले रहो । इससे उससे । सबसे ।
सुनो । चुपचाप । साँसों को आहट की तरह ।
कहो चुपचाप कानों में साज़िश की तरह ।
बिजली चली जाएगी । नींद भी चली जाएगी ।
जागते हुए पागल होना अच्छा नहीं है ।
क्या इस शहर में नींद किराये पर मिलती है ?

Sunday, 16 June 2013

अमानत के गुमनाम दोस्त के नाम

मुझे मालूम है
तुम सच्चे दोस्त थे उसके,
चाहा था उसे जीने के लिए,
लड़े भी उसकी ज़िंदगी के लिए,
कितना चाहा होगा तुमने उसे,
कितना चाहा होगा उसने तुम्हें,
तुम दोनों ने कितना प्यार किया होगा,
कितने सपने रखे होंगे सिरहाने,
उन सबको हटाकर एक दिन
देखने का मन करता है,
जानने का मन करता है
बताने का मन करता है
इक दोस्त ऐसा भी होता है
चुपचाप अकेले में रोता है
जान पर खेल कर लड़ता है
तुम्हारी आँखों में वो मंज़र
दर्ज भी होगा और क़र्ज भी,
नहीं बचा सकने की पीड़ा,
तुम्हारी करवटों को कैसे कैसे,
काटती होगी रात भर,
तुम तो मुआवज़े के एलान से भी
कर दिए गए हो बाहर,
तुम तो इंसाफ़ की लड़ाई से भी
कर दिए गए हो बाहर,
तुम्हारा दर्द तुम्हीं में जज़्ब हो गया,
जैसे वो दफ़्न हो गई हमेशा के लिए,
हम सबकी नाकामियों में,
दोस्त,
मैं तुम्हारी दोस्ती को चूमना चाहता हूँ,
बाँहों में कस कर रोना चाहता हूँ,
दोस्त,
वो कितना तड़पेगी तुम्हारे लिए,
जन्नत या दोज़ख़ की दीवारों के पीछे,
जाने तुम उसे ढूँढा करोगे कहाँ कहाँ पर,
सिनेमा हाल की सीट पर,
मुनिरका के बस स्टाप पर,
तुमने जो प्यार खोया है,
तुमने जो दोस्ती पायी है,
मैं मिलना चाहता हूँ तुमसे,
तुम्हारी चाहत के बचे हिस्से में,
अपनी चाहत का इम्तिहान देना चाहता हूँ ।
(ये उस दोस्त के लिए है जो ग़ायब है हमारे
बीच होकर भी, जिसकी मोहब्बत अब लौट न
सकेगी कभी, इंसाफ़ की तमाम लड़ाइयाँ जीतने
के बाद भी)

LUV U DAD


4 वर्ष की आयु मेँ : मेरे पापा महान है.!
6 वर्ष की आयु मेँ : मेरे पापा सबकुछ जानते है.!
10 वर्ष की आयु मेँ : मेरे पापा बहुत अच्छे
है,लेकिन गुस्सा जल्दी हो जाते है.!
13 वर्ष की आयु मेँ : मेरे पापा बहुत अच्छे थे
जब मैँ छोटा था.!
14 वर्ष की आयु मेँ : मेरे पापा बहुत तुनक
मिजाज के होते जा रहे है.!
16 वर्ष की आयु मेँ : पापा जमाने के साथ
नही चल पाते, बहुत पुराने ख्यालो के है.!
19 वर्ष की आयु मेँ : पापा लगभग सनकी होते
जा रहे है.!
20 वर्ष की आयु मेँ : हे भगवान अब
तो पापा को झेलना मुश्किल है, पता नही
मम्मी कैसे सहन कर लेती है.!
25 वर्ष की आयु मेँ : पापा तो मेरी हर बात
का विरोध करते है.!
30 वर्ष की आयु मेँ : मेरे
बच्चो को समझाना बहुत मुश्किल है, मैँ
तो पापा से बहुत डरता था.!
40 वर्ष की आयु मेँ : मेरे पापा ने मुझे बडे
अनुशाशनिक तरीके से पाला, मुझे
भी पालना पडेगा अब.!
45 वर्ष की आयु मेँ : मैँ आश्चर्य चकित हु
कि कैसे मेरे पापा ने मुझे बडा किया होगा.?
50 वर्ष की आयु मेँ : जबकि मै
अपनी इकलोती औलाद की देखभाल भी ठीक
तरीके से नही कर पाता.!
55 वर्ष की आयु मेँ : मेरे पापा बहुत दुरदर्शी थे,
वो हमारे भविष्य के बारे मेँ
काफी सोचते थे.!
60 वर्ष की आयु मेँ : मेरे पापा उच्च कोटि के
इन्सान है,जबकि मेरा बेटा मुझे
सनकी समझता है.!
वाकई मेँ मेरे पापा बहुत महान थे.!
पापा महान है इस बात को पुरी तरह समझने के
लिए मुझको पुरे 56 साल लग गये.!
आशा है की आपको 56 साल नहीं लगेंगे |
.love you papa.

FOR U 2

Poetry heals the wounds inflicted by
reason.

FOR U

We don´t have our beliefs, the beliefs
have us
Most people do not see their beliefs.
Instead, their beliefs tell them what
they see.

Saturday, 15 June 2013

आप की नजरों ने समझा प्यार केकाबिल मुझ

आप की नज़रों ने समझा प्यार के काबिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गयी मंझील
मुझे
जी हमे मंजूर है, आप का ये फैसला
कह रही हैं हर नजर, बन्दा परवर शुक्रिया
हँस के अपनी जिन्दगी में, कर लिया शामिल
मुझे
आप की मंझील हूँ मैं, मेरी मंझील आप है
क्यों मैं तूफ़ान से डरू, मेरा साहिल आप है
कोई तूफानोंसे कह दे, मिल गया साहिल मुझे
पड गयी दिल पर मेरे, आप की परछईयाँ
हर तरफ बजने लगी, सेकड़ों शहनाईयां
दो जहां की आज खुशियाँ, हो गयी हासिल मुझ

ग़ज़ल मौसम और दिल्ली

जब से हम तबाह हो गए
तुम जहाँपनाह हो गए
हुस्न पर निखार आ गया
आइने स्याह हो गए
तुम जहाँपनाह हो गए
आँधियों की कुछ पता नहीं
हम भी दर्दे राह हो गए
तुम जहाँपनाह हो गए ।
दुश्मनों को चिट्ठियाँ लिखो
दोस्त ख़ैरख्वाह हो गए
दिल्ली का मौसम बदला हुआ है । मिज़ाज ए
शहर में हम नहीं हैं । जगजीत चित्रा की ग़ज़ल
बारिश की तरह सुन रहा हूँ । कितनी बार इस
ग़ज़ल पर लिखूँगा और सुनूँगा पता नहीं ।पर
मुश्किल से आठ दस पंक्तियों की इस ग़ज़ल
को ऐसे गाए जा रहे हैं ये दोनों कि आरी पर
ज़िंदगी कटती जा रही है । एक बार मौसम
बदल जाए लोग झूमने के इंतज़ार में बैठे रहते हैं
। हवा शायद यही ख़ूबसूरत है जो बारिश से
पहले आई है । कहीं से भीग कर आई है ।

A lost hope

Fountains of lament burst through my desires for you.. Stood like the height of a pillar that you were, I could see your moving eyes ...