Sunday, 22 March 2015

जागते जीते हुए दूधिया कोहरे से लिपट कर, साँस लेते हुए इस कोहरे को महसूस किया है ?


सर्दियाँ हमेशा से बड़ी पसंद हैं हमें... कि थोड़ा अलसाया, थोड़ा रूमानी, थोड़ा मिस्टीरियस, थोड़ा सूफ़ियाना सा ये मौसम बिलकुल अपने जैसा लगता है...

इन सर्दियों के पहले कोहरे ने आज सुबह सवेरे दस्तक दी... अमूमन आजकल देर से ही उठाना हो रहा है... गलती हमारी नहीं है... ये कम्बख्त रज़ाइयाँ तैयार ही नहीं होती अपनी गिरफ़्त से आज़ाद करने को... ख़ैर आज सुबह उनकी तमाम कोशिशों को नाकाम कर के बरामदे में पहुँचे तो देखा नर्म शफ्फाफ़ कोहरा अपनी पुर असरार ख़ुश्बू का मलमली शॉल ओढ़े लिपटा हुआ है धरती के आग़ोश में... जैसे सदियों से बिछड़े प्रेमी मिले तो बस एक दूजे से लिपट गए सब लोक लाज छोड़ छाड़ के... कितने देर तलक उनके इस पाकीज़ा मिलन को यूँ एक टक तकता रहा... सोचा के फ्रीज़ कर लूँ इन दिव्य लम्हों को मन के कैमरे में...

मेरी इस टकटकी को तोड़ा बातूनी कबूतरों के एक जोड़े ने... जाने क्या गुटर गूं  - गुटर गूं लगा रखी थी सुबह सुबह... आप बेवजह हमें बोलते हो की हम बहुत बक बक करते हैं.. देखो इन्हें... इत्ती ठंडी में भी चैन नहीं है... ज़रूर मम्मी को कोई बहाना मार के आये होंगे सुबह सुबह कि बड़ा ज़रूरी कोई काम है और यहाँ कोहरे में छुप के बातें कर रहे हैं... ख़ैर करने दो.. हमें क्या...

ये कोहरा देख के हर बार ही मन होता है कि हाथ बढ़ा के छू लूँ इसे... या फूँक कर उड़ा दूँ... ताज़ी धुनकी रुई के जैसे कोहरे के इन फाहों को... जो बैठ गए हैं हर एक चीज़ पर और सब कुछ इनके ही रंग में रंग गया है.. या चुटकी भर ये कोहरा चाय में घोल के पी जाऊँ... या फ़िर लेप लूँ अपने तन मन पर मुट्ठी भर ये मदहोश कर देने वाली गंध... के जैसे साधू कोई भस्म लगा लेता है तन पर...

जानते हो कैसे मिली इसे ये भीनी ख़ुश्बू ? कोहरे और धरती के उस पाकीज़ा मिलन से... पर तुम तो न कुछ समझती ही नहीं... याद है कितना हँसी थी तुम... इक बार जब कहा था मैंने कि मुझे इस कोहरे की ख़ुश्बू बहुत अच्छी लगती है... कितना मज़ाक बनाया था तुमने मेरा... ये कह के कि तुम पागल हो बिलकुल... कोहरे की भी भला कोई ख़ुश्बू होती है... देखो न जान आज फिर से वही महक तारी है फिज़ा में अल-सुबह से... आज फिर तुम हँस रही हो मुझ पर...

मुझे इस कोहरे की ख़ुश्बू वाला कोई इत्र ला दो न जानां.. कि ये कोहरे वाली सर्दियाँ पूरे साल नहीं रहतीं...!

Saturday, 28 February 2015

कलाइयों से खोल दो ये नब्ज़ की तरह धड़कता वक़्त तंग करता है...





फरवरी तकरीबन बीत चुकी है... ठंड भी रुखसती की कगार पर है... बस इत्ती सी बाकी है मानो हाथ छूटने के बाद उँगलियों के पोरों पर उसका स्पर्श बाकि रह गया हो... हालाँकि सुबहें और शामें अभी भी उसके मोहपाश से आज़ाद नहीं हो पायीं हैं... हल्की सी सिहरन घुली रहती है अभी सुबहों और शामों में... कुल मिला के गुलाबी सी ठंड वाला ये मौसम बहुत ही सुहाना है... एक अजीब सी मदहोशी तारी है हवाओं में... रँग बिरंगे फूलों से घर आँगन गुलज़ार है... फिज़ाओं में प्यार की ख़ुश्बू बिखरी हुई है... "लव इज़ इन दी एयर" शायद ऐसे ही किसी मौसम के लिये कहा गया होगा... प्यार के लिये परफेक्ट वेदर... दिल खामखाँ कितने तो सपने सजाये घूमता है ऐसे में... फागुन के रंगों से चमकीले... तितली के परों से नाज़ुक... वैसे भी ये तो हमारा सबसे पसंदीदा शगल है... सबसे फेवरेट वाला...

आज यूँ ही सोच रहा था इतनी बड़ी दुनिया और अरबों लोगों के बीच कैसे ढूँढ लेता है कोई... उस एक इंसान को... जो सिर्फ़ उसी के लिये बना है... जिसके लिये वो ख़ुद बना है... दो लोग... एक दूसरे से बिलकुल अलग... एक दूसरे से एकदम अनजान... पर एक दूसरे के लिये बेहद अहम... जिगसॉ पज्ज़ल के दो हिस्सों जैसे... एक दूसरे के बिना अधूरे... क्या सच में किस्मत जैसी कोई चीज़ होती है ? या फिर सोल मेट्स कि थ्योरी वाकई सही है... जानती हो जान पाँच अरब से भी ज़्यादा लोग हैं इस धरती पर... इत्ती बड़ी दनिया में इत्ते सारे लोगों के बीच भी इस दिल ने तुम्हें ढूँढ लिया... तुम्हारे शहर में होता तो ?

यूँ तो तुम्हें कभी तुम्हारे नाम से नहीं बुलाता हूँ... पर जाने क्यूँ तुम्हारे नाम से भी इक लगाव सा है... जब कभी भी तुम्हारा नाम कहीं सुनता या पढ़ता हूँ तो एक पल के लिये ठिठक जाता हूँ... यूँ लगता है मनो तुम करीब हो... कहीं आस पास ही... उस नाम में बसी हुई... जैसे ये ही नाम परफेक्ट है तुम्हारे लिये... जैसे उस ऊपरवाले ने मेरी दुआओं भरी चिट्ठियों के जवाब में ही लिखा हो ये नाम... तुम्हारा नाम... उसके आशीर्वाद जैसा...

वहाँ भी मौसम बेमानी सा होता होगा ना ???... कभी धूप कभी छाँव ..आपस में एक दूसरे से लड़ते हुए ... फिर दूसरे ही पल एक दूसरे को मानते हुए... फ्लेट न. १०१ में भी प्यार की हवा तो बहती ही होगी ना ??? शाम को उस घर की बाल्कनी भी तो उदास हो जाती होगी ना ?? सूरज के ढलने के साथ ही मन का सूरज भी तो ढल जाता होगा ना??? पागल सा हो गया हूँ तुम्हारे जाने के बाद... कुछ होश नही रहता.... देखो ना अभी भी तुमसे सवाल पे सवाल पूछ रहा हूँ , जबकि मैं जनता हूँ की इनके जवाब तुम मुझे नही दोगी  ...

तुम भी सोच रही होगे जाने क्या बड़बड़ा रहा हूँ इत्ती देर से... कभी वेदर... कभी सोल मेट्स... कभी नाम... कभी मौसम.... हम्म... मुद्दा दरअसल ये है जान की तुम्हें मिस कर रहा हूँ... बहुत... तुमसे बात नहीं हो पाती तो तुम्हारे बारे में बात कर के ही जी को बहला लेता हूँ... कितना बिज़ी रहने लगी हो आजकल...खुद में उलझी हुई ... समय ही नहीं मिलता साथ बिताने को... मिलता भी है तो जैसे छुपन छुपाई खेलता रहता है... झलक दिखा के गायब... बहुत दुष्ट हो गया है... इस बार मिलेंगे न तो इसे ख़ूब मज़ा चखाएंगे... इस वक़्त को स्टैचू बोल के भाग चलेंगे कहीं दोनों...!

Friday, 13 February 2015

तेरे लिए कुछ करना चाहता हूँ

ज़्यादा कुछ नही थोड़ा सा प्यार करना चाहता हूँ...
एक छोटा सा घर और उनमे क़ैद कई यादें करना चाहता हूँ....
दीवाली का दिया संग जलाना चाहता हूँ....
होली में तेरी हया की लाली से रंगो को शर्मसार करना चाहता हूँ...
कोहरे की रातो में , मेरे काँधे पर तेरा सिर रखना चाहता हूँ....
अलसाई धूप में , तेरे मन की किताब पड़ना चाहता हूँ....
कल की बुनियाद पर आज के रिश्तो की इमारत खड़ी करना चाहता हूँ....
अपने लिए नही पर तेरे लिए भीगी खुशी चाहता हूँ....
कल के साए समेट ले, तेरे लिए आज के सपने संजोना चाहता हूँ....
मूंद के आँखें हंस दे ज़रा ...तेरी आँखों से नींद चुराना चाहता हूँ...
लिख दे तकदीर तू मेरी ... तेरे लिए हाथों की लकीर मिटाना चाहता हूँ....
फिर वही रात है ... फिर वही अंधेरा ... एक लौ उम्मीद की तेरे मन में जलाना चाहता हूँ...
पतझड़ के आँखरी फेरे में ... तुझ संग क्षितिज छूना चाहता हूँ...
थोड़ा सा हँसके  ... थोड़ा सा घबराके ... दबे पाँव तेरे दिल में घर करना चाहता हूँ ...
आवाज़ तेरी हल्की सी सुनके ... मद्धम सी  गुरबानी  सुनना चाहता हूँ....

Thursday, 29 January 2015

बेसबब बातों की गर्माहट से खिलते बेसाख्ता हँसी के सूरजमुखी...


- सुनो हमें क्रूज़ पे जाना है.. चलोगे ?

- क्रूज़ पे ? अचानक क्या हुआ तुम्हें ?

- अरे बताओ ना... ले चलोगे ?

- हम्म... ले चलूँगा जान... पर बताओ तो क्यूँ जाना है ?

- अरे वो ना हमें समुद्र के बीचों बीच पानी में खेलती हुई डॉल्फिन्स देखनी हैं..

- हम्म :) तो उसके लिये इत्ती दूर जाने कि क्या ज़रूरत है... टीवी ऑन करो.. डिसकवरी चैनल लगाओ और देख लो.. तुम भी ना...

- अरे नहीं और भी कुछ काम है...

- वहाँ समुन्दर के बीच में भला कौन सा काम है तुम्हें...

- हमें ना सूरज को सागर के आग़ोश में सिमटते हुए देखना है... और ये मिलन देख पानी को शर्म से सुर्ख होते भी...

- तो वो तो तुम यहाँ साहिल पे खड़े हो के भी देख सकती हो... उसके लिये क्रूज़ पे क्यूँ जाना है..

- नहीं ना... यहाँ बहुत से डिस्ट्रैक्शंस होते हैं... और यहाँ किनारे तक आते आते वो लहरों का सुर्ख रँग डायल्यूट हो जाता है... मुझे वो सुर्ख नारंगी रँग की लहरों का फोटो लेना है...

- और करोगी क्या उसका ?

- उस रँग का दुपट्टा रँगवाऊँगी एक...

- अच्छा... और ?

- और वहाँ शिप के डेक पे लेट के तारे देखने हैं तुम्हारे साथ... सारी रात... कितने चमकीले दिखते हैं ना वहाँ से तारे...

- हम्म... सो तो है... :) एक बात बताओ...

- क्या ?

- तुम्हें तो पानी से डर लगता है ना... फिर वहाँ समुद्र के बीच में कैसे जाओगी... वहाँ तो चारों तरफ़ पानी ही पानी होता है ना..

- हाँ तो.. तुम होगे ना वहाँ मेरे साथ...

- तो..

- तो ये कि तुम्हारे साथ तो वहाँ डीप सी डाइविंग भी कर सकती हूँ...

- डर नहीं लगेगा... ?

- ना... बिलकुल भी नहीं... डर तब लगता है जब तुम साथ नहीं होते... तुमसे दूर हो जाने का डर लगता है... तुमसे बिछड़ जाने का डर लगता है... तुम साथ होते हो तो सुकून रहता है... ये आखिरी साँस भी हुई तो उसे लेते वक्त तुम साथ होगे...

- तुम पागल हो पूरी...

- हाँ हाँ... पता है जानेमन... रोज़ रोज़ याद क्यूँ दिलाते हो :)

- उफ्फ़... मेरे गले कहाँ से पड़ गईं आ के तुम :)

- अब तो सारी ज़िंदगी ऐसे ही टंगी रहूँगी तुम्हारी गर्दन पे.. बेताल के जैसे... विक्रम अब तू तो गया... हू हा हा हा...

- हाहाहा... चलो अब नौटंकी... क्रूज़ के टिकट बुक करते हैं ऑनलाइन... वरना फिर जान खाओगी :)

- लव यू मेरे विक्रम :):):)

- लव यू टू मेरी बेताल :):):)

Tuesday, 16 December 2014

मैं घर ढूंढ रहा हूं इन दिनों




मैं घर ढूंढ रहा हूं इन दिनों

एक ऐसा घर जहां खिडकियां हों
जो खुलती हों इत्मिनान की गली की तरफ
जिसमें दाना चुगने के भरोसे आते हों कबूतर
और कभी कभी गौरेया भी
जहां दूर से कानों में चली आती हो
किसी कोयल की गाई मीठी कविता
जहां हवा में न घुला हो ‘सुरक्षा’ का डर

एक ऐसा घर जिसमें रहने के लिए
‘दलाली’ न देनी पड़ें
इस बात की गवाही न देनी पड़े
कि ‘कौन-कौन आएगा कौन-कौन नहीं’
जहां ‘लड़की’ का आना गुनाह न समझा जाए
जहां ‘बेचुलर्स’ को भी माना जाता हो किसी की ‘फैमिली’

जहां की लीज़
मेरी शक्ल, मेरी आंख, मेरे लहज़े और मेरे कपड़ों से तय न हो

एक ऐसी ‘सोसाइटी’ में एक ऐसा घर
जहां ‘वेजिटेरियन’ और ‘नॉन वेजिटेरियन’ होने का
न देना पड़े सर्टिफिकेट
जहां मेरी ‘जाति’ न बने मेरा ‘चरित्र प्रमाणपत्र’
जहां रहने से पहले मुझसे न पूछा जाए- ‘हिन्दू’ हो या ‘मुस्लिम’
जहां तरेर कर न देखती हों पड़ोसियों की आंख
एक घर जिसका कोई ‘मकान मालिक’ न हो तो क्या कहने

अपने इस ‘सोने की चिड़िया’ की उड़ान से कभी फुरसत मिले
‘संस्कृत’ की जगह ‘प्यार’ की भाषा में सुनने का कभी मन हो
‘गीता’ के ज्ञान के इतर इतनी सी बात अगर समझ आ सके
कुरानों, नमाज़ों, बुर्कों के बाहर अगर दिखाई देती हो कोई दुनिया

तो एक छोटी सी बात सुनो

मैं भले ही ‘किरायेदार’ हूं
पर दुनिया के तमाम ‘मकान मालिको’
एक शर्त मेरी भी है

मकानों के इस तबेले में
जिसे तुम प्यार से ‘शहर’ कहते हो
उसे तो छोड़ ही दो
इस ‘महान’ देश के किसी कोने में कहीं
कोई ऐसा घर हो तो बताना

तब तक मैं बेघर ही अच्छा.

Saturday, 25 October 2014

धरा पर किसका कचरा




दिवाली के बाद टेलीविजन पर पटाखे से पैदा कचरे की तस्वीरें आ रही हैं। हर साल आती हैं लेकिन इस साल ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे पटाखों के बाद के असर को पहली बार कवर किया जा रहा है। फिर भी हर लिहाज़ से यह अच्छा है कि कचरों को लेकर सवाल हो रहे हैं। कुछ चैनलों ने यह भी मुद्दा उठाया कि कैसे पटाखेबाज़ी से प्रदूषण दस गुणा बढ़ गया है। ऐसे प्रयासों का कालक्रम में असर होता है तभी तो पटाखा छोड़ने वाले लोगों की संख्या कम होती जा रही है। इतनी नहीं हुई है कि आप समाप्ति की घोषणा कर दें मगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश और पब्लिक स्कूलों के प्रयास से कई बच्चे अब पटाखे छोड़ने को अच्छा नहीं मानते।
लेकिन क्या चैनल पटाखों से फैले कचरे को लेकर सही सवाल कर रहे हैं। कचरा क्यों फैला क्योंकि पटाखे छोड़े गए। बीजेपी सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर हर्षवर्धन ने अपील की थी कि पटाखे से बचें और शांत दिवाली मनाएं। दिवाली के दिन एक अखबार में दो विज्ञापन अगल बगल छपा। एक में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गर्वनर अपील कर रहे हैं कि प्रयास कीजिए कि पटाखों से दूर रहें। बगल में एम सी डी की तरफ से छपे विज्ञापन में बीजेपी ने पटाखे छोड़ने की अपील कर रहे हैं। कह रहे हैं कि पटाखे के बाद कचरा ज़रूर साफ करें। वो यह नहीं कह रहे कि पटाखे न छोड़ें। इससे हवा और ज़मीन दोनों पर प्रदूषण फैलता है। सिर्फ ज़मीन पर पसरा कचरा क्यों दिखाते हो। हवा में फैला ज़हर भी तो बताओ। वो क्या लोग साफ करेंगे। कैसे साफ करेंगे। झाडू़ लेकर फोटो खिंचायेंगे। क्यों न डाक्टर हर्षवर्धन का साथ दिया जाए और आतिशबाज़ी को एक ही बार में प्रतिबंधित कर दिया जाए।
पटाखे छोड़ने वाले कौन हैं। सब हैं। इनमें मोदी भक्त भी हैं, संघ के भी लोग हैं, कांग्रेस बसपा शिवसेना को वोट देने वाले भी होंगे। कुछ तटस्थ नागरिक भी होंगे। इन सबने पटाखे छोड़े और शहर शहर गली गली को कचरे से भर दिया। तो क्या इन पर अपने नेता की बात का कोई असर नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि टीवी चैनलों ने इसे उजागर कर जागरूकता फैलाने का काम किया है। कुछ चैनलों ने यह भी दिखाया कि कुछ जगहों पर लोगों ने सफाई की है जिसका शुक्रिया अदा किया गया। पटाखे से गंदा हुए शहरों और राज्यों में बीजेपी शासित और सांसदों के भी हैं। कांग्रेस सपा एन सी पी क भी हैं। तो क्या इन नेताओं ने अपने मतदाताओं का प्रधानमंत्री के कहे अनुसार नेतृत्व किया। कितने सांसदों ने इस बार सफाई करते हुए तस्वीर ट्वीट की। क्या सफाई अभियान सिर्फ नैतिकता की भेंट चढ़ गया।

चैनल लोगों से पूछ रहे हैं कि आपने साफ क्यों नहीं किया। दरअसल यह सही होते हुए भी गलत सवाल है। सही इसलिए कि जो कचरा फैलाएगा उसी को साफ करना चाहिए। लेकिन गलत इसलिए है कि तस्वीर दिखाकर हंगामा करने से क्या होगा। क्या यह बात अब औपचारिक और संवैधानिक हो गई है कि कचरा नागरिक ही साफ करेंगे। कचरा उठाने का सिस्टम क्या बन रहा है। जब तक यह सिस्टम नहीं बनेगा मीडिया बार बार कहता रहेगा कि मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ीं। एक तरह से यह अधूरा प्रयास होगा। मीडिया को चेक करना चाहिए कि शहर की सफाई के लिए कितने कर्मचारी हैं। कितने कर्मचारियों की ज़रूरत हैं और क्या उनकी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जब तक इस सवाल का जवाब नहीं मिलेगा हम कचरा कचरा करते रहेंगे। प्रधानमंत्री का अभियान तभी सफल होगा जब सिस्टम बनेगा। सिस्टम बनेगा तो समाज भी वैसे ही चलेगा। वर्ना इक्का दुक्का उदाहरणों से आप अमर चित्र कथा टाइप प्रेरणा तो प्राप्त कर लेंगे समाधान नहीं होगा।

Sunday, 7 September 2014

Birthdays that one can't forget ....

There are  few people  in our life , with whom we are truly attached. People do forget each other. It is human nature that pertains . But in spite of the fact , we may have someone , someone very special who's affection and love is all that matters to us.
Life is based on priorities. Today, he/ she is my best friend because he/she is in the top notches of my priority list. After a certain period of time thus list gets refreshed and hence we find our new friends and colleagues .
Talking very personal , I let my life to get the list of  my priorities get refreshed but still there are loopholes that exits in every system, similar is the case here. I can't change her from my priorities . She will always be prior to me before anything else. She was my girlfriend . Am I right while saying was, isn't she now?? May be for me she is still my girlfriend but her priorities have changed a bit.
From someone to no one. I have traveled this journey . It is very painful to get through the adverse conditions of life.
Today is her birthday , HOW COULD I FORGET ???
Wished her, as silently as possible. Even she didn't recognized my voice, but the vibrations of her voice was telling me that she was also crying on the other side. Love, I have done many things that were not supposed to be done .I regret for that. And I am regretting it from the past two years.
AB TO MAAF KARDE ??

Crying and sobbing are now a routine to me. Eyes are now dried up. Lips don't move . All I could say is you have taken every inch of me from myself.

May this year bring us together again.

Happy Birthday Love.

Yours'
Idiot.

IDIOT I LOVE YOU YAAR.... 

A lost hope

Fountains of lament burst through my desires for you.. Stood like the height of a pillar that you were, I could see your moving eyes ...