Wednesday, 23 January 2019

मैं कुतुब मीनार हूं

महरोली टर्मिनल से वो टूटी फूटी सड़क
जाती है क़ुतुब मीनार की ओर
ऐसे जैसे कोई गांव का बच्चा
धूल-धूसरित कपड़े पहने जा रहा हो दिल्ली देखने
अपने हाथ में पकड़े इतिहास की कोई फटी पुरानी किताब
दूर आकाश में बहुत ऊंचाई से
क़ुतुब मीनार देखती है उस उपेक्षित सड़क को
जैसे नौकरी के लिए कहीं दूर रह रही मां
अपनी आंखों में बना रही हो अपने बच्चे का काल्पनिक चित्र
बिखरे हुए हैं चारों तरफ चुनावी पर्चे
और पर्चों में झूट की तरह  चिपके हैं विकास के वादे
हवा में गूँज रही चुनावी घोषणाओं में धूल लिपटी हुई है
जो सांसों को कर रही है और ज्यादा भारी
और इस धूल, उपेक्षा, टूटन, अव्यवस्था के बीच
लोग जी रहे हैं अपने ही समय को
जैसे देख रहे हों इतिहास को
जिसे बदला नहीं जा सकता
बस देखा जा सकता है बेबसी के साथ
और दूर आकाश में सदियों से टिकी है क़ुतुब मीनार
सोचती हुई कि काश उसके पास भी पंख होते
और ये सब देखने से पहले
वो उड़ सकती इस सबसे कहीं दूर
उस कबूतर के साथ जो अभी अभी उसके गुम्बद  पर बैठा हुआ था

Saturday, 12 January 2019

बनारस

मैं शहर "बनारस" बन जाऊं
तुम गंगा नदी सी बह जाना
मैं घाट घाट ठहर जाऊँ
बन दीपक जल में जल जाना
मैं घाट "केदार" का चरण छू लूँ
तुम गंगारती सी दरस जाना
मैं "विश्वनाथ" में रम जाऊँ
तुम "संकटा" सी संकट हर लेना
मैं "दशाश्वमेध" में बस जाऊँ
तुम "शीतला" बन उबार लेना
ये ज़िंदा शहर "बनारस" है
"मणिकर्णिका" सी मुक्ति दिला देना
ये मन व्याकुल हो भटकता है
चौसठ योगिनी बन धर लेना
में बार बार जो राह भूलूँ
बन कपीश राह दिखा देना
हे त्रिपुरारी जगतपति
अपने में मुझको समाना तुम
जह्नु सुता हे माँ गंगा
अंत में अंक में भर लेना तुम

अस्सी घाट

जो गर रूठूँ तुमसे कभी, मुझे काँधे पर सुला लेना
और चाहो मुझे देखना, तुम अस्सी घाट बुला लेना।

इश्क़ इश्क़ से खफा हैं क्या

इश्क़ इश्क़ से ख़फ़ा हैं क्या ,
रहने दो , पहली दफा हैं क्या।
दर्द बेवफा कभी भी हुआ नहीं,
तो इश्क़ में होती वफ़ा हैं क्या।
खोकर मुझे तुम जानोगे ,
की इश्क़ में होती जफ़ा हैं क्या।
शब् - ओ - रोज़ मुझे मिलते हो ,
मामले सब रफा - दफ़ा हैं क्या।
इश्क़ इश्क़ से खफा हैं क्या।

Saturday, 10 November 2018

कुछ

देखा हुआ सा कुछ है तो सोचा हुआ सा कुछ हर वक़्त मेरे साथ है उलझा हुआ सा कुछ होता है यूँ भी रास्ता खुलता नहीं कहीं जंगल-सा फैल जाता है खोया हुआ सा कुछ साहिल की गिली रेत पर बच्चों के खेल-सा हर लम्हा मुझ में बनता बिखरता हुआ सा कुछ फ़ुर्सत ने आज घर को सजाया कुछ इस तरह हर शय से मुस्कुराता है रोता हुआ सा कुछ धुँधली सी एक याद किसी क़ब्र का दिया और मेरे आस-पास चमकता हुआ सा कुछ....

Thursday, 8 November 2018

कुछ पत्ते

कुछ पत्ते उगे थे ताबिर में तुम्हारे

हरफ़-दर-हरफ़ ये मुंतज़ीर थे तुम्हारे

पर रात के सहर की तरह तुम ना आई

तो अब सुख के झ़ड़ रहे हैं आबशार में तुम्हारे

एक काम करो जाना

अपने उन्स का पानी डालो

और इन्हे फिर से हरा कर दो

-बिस्मिल

अशार

सब उम्मीद-ए-सहर में सोते हैं
रात इतनी बुरी बला है क्या?

दे रहा है दुआएँ जीने की
यार तू मुझसे कुछ ख़फा है क्या?

सब गुनाह याद आ रहे हैं मुझे
आँखरी वक़्त आ रहा है क्या?

चाँद कुछ बदहवास दिखता है
छत पे वो भी खड़ा हुआ है क्या?

मुझसे सच्चाई पूछती है "बिस्मिल"
झूठ में कोई ज़ायक़ा है क्या?

-बिस्मिल

A lost hope

Fountains of lament burst through my desires for you.. Stood like the height of a pillar that you were, I could see your moving eyes ...