क्या बताऊं अपने बारे में ... बस इतना समझ लीजिए की पागल हवा का झोंका हूँ .. .. जो मन करता है वही करता हूँ ... बक-बक करने की आदत है सो ब्लॉग लिख कर मन बहलाता हूँ ..... ज़मीन से जुड़ा हूँ .. सो ज़मीन की बातें करता हूँ .. छोटी-छोटी चीज़ो में खुशी ढूँढने की कोशिश करता हूँ ... बॉस मैं ओल्ड फेशन्ड .. थोड़ा सा कन्सर्वेटिव .. दूरदर्शन जेनरेशन का आदमी हूँ .. मिलने की उम्मीद करता हूँ .. बिछड़ने से डरता हूँ .. सपने देखता हूँ .. इससे ज़्यादा मेरे बारे में क्या जानोगे.... !!!!
Friday, 18 August 2017
Saturday, 12 August 2017
ये गोरखपुर के बच्चे हैं
ये गोरखपुर के बच्चे हैं
यहाँ से दूर, आकाशों के आगे
कहीं तारों जड़ा जंगल है कोई
हज़ारों पाँव नन्हें दौड़ते हैं
वो हँसते हैं, कुलाँचे मारते हैं
खड़े ऐड़ी पे वो फल तोड़ते हैं
कबड्डी खेलते, ललकारते हैं
परेशाँ अब उन्हें कोई न करता
हरेक मनमौजी है, ग़म से न डरता
यही करने की आदत हो गयी है
उन्हें मरने की आदत हो गयी है
ये गोरखपुर के बच्चे हैं
है जब भी माँ की अपनी याद आती
हवाएँ हैं कोई लोरी सुनातीं
जो बाबा कहते थे हर दिन कहानी
वो सुनते ख़्वाबों में उनकी ज़बानी
कभी गुमसुम अकेले रोते हैं तो
वो कसके थाम लेते दूसरे को
बुरा देखा जो सपना, डर गए तो
पुकारें नाम लेकर दूसरे को
यही करने की आदत हो गयी है
उन्हें मरने की आदत हो गयी है
ये गोरखपुर के बच्चे हैं
मगर कमबख़्त सपने देखते हैं
कोई बच्चा नहीं ऐसे मरेगा
शहर और गाँव ऐसे साफ़ होंगे
ज़हर पानी में अब से ना रहेगा
न होगी मौत की अब कोई साज़िश
न होगी जापानी एंसेफलाइटिस
हैं पत्थर पानी में फेंका ये करते
अधूरे ख़्वाब हैं देखा ये करते
यही करने की आदत हो गयी है
उन्हें मरने की आदत हो गयी है
ये गोरखपुर के बच्चे हैं
यहाँ से दूर, आकाशों के आगे
कहीं तारों जड़ा जंगल है कोई
हज़ारों पाँव नन्हें दौड़ते हैं
वो हँसते हैं, कुलाँचे मारते हैं
खड़े ऐड़ी पे वो फल तोड़ते हैं
कबड्डी खेलते, ललकारते हैं
परेशाँ अब उन्हें कोई न करता
हरेक मनमौजी है, ग़म से न डरता
यही करने की आदत हो गयी है
उन्हें मरने की आदत हो गयी है
ये गोरखपुर के बच्चे हैं
है जब भी माँ की अपनी याद आती
हवाएँ हैं कोई लोरी सुनातीं
जो बाबा कहते थे हर दिन कहानी
वो सुनते ख़्वाबों में उनकी ज़बानी
कभी गुमसुम अकेले रोते हैं तो
वो कसके थाम लेते दूसरे को
बुरा देखा जो सपना, डर गए तो
पुकारें नाम लेकर दूसरे को
यही करने की आदत हो गयी है
उन्हें मरने की आदत हो गयी है
ये गोरखपुर के बच्चे हैं
मगर कमबख़्त सपने देखते हैं
कोई बच्चा नहीं ऐसे मरेगा
शहर और गाँव ऐसे साफ़ होंगे
ज़हर पानी में अब से ना रहेगा
न होगी मौत की अब कोई साज़िश
न होगी जापानी एंसेफलाइटिस
हैं पत्थर पानी में फेंका ये करते
अधूरे ख़्वाब हैं देखा ये करते
यही करने की आदत हो गयी है
उन्हें मरने की आदत हो गयी है
ये गोरखपुर के बच्चे हैं
Sunday, 6 August 2017
लेट्स टेक ए ब्रेक
कितना अच्छा लगता है ना सुनने में कि नीरस, बेरंग, उदास ज़िन्दगी से एक ब्रेक लिया जाए। कहीं किसी पहाड़ी इलाके में या समंदर किनारे घूम के आया जाये, जिस से इस धीमी सी, रुकी हुई ज़िन्दगी को फिर से रफ़्तार मिल जाये और अगले कुछ सालों के लिए जीने के लिए ईंधन भी।
अच्छी भूमिका बाँधी है ना? सब कुछ अच्छा लग रहा है, पढ़ते पढ़ते या लिखते हुए वहीं पहुँच गए जहाँ ब्रेक ले कर जाना चाहते हैं। वादियों में घूम रहे हैं, समंदर किनारे टहल रहे हैं, और वापस आ कर फिर से नए जोश के साथ ज़िन्दगी शुरू कर देंगे।
अब फर्ज़ करो कि किसी से बेइंतहा मुहब्बत करते हो। हाँ, उसी बोर रूटीन वाली, उदास ज़िन्दगी से भी ज़्यादा। वो, जो आयी थी तो बहारों के मौसम और खुशियों के ज़माने ले कर आयी थी तुम्हारे लिए। तो लाज़मी है कि उस मौसम और हालात बदल देने वाले शख्स से मोहब्बत भी जरा ज़माने से हट कर ही हुई होगी।
हाँ तो अब वही शख्स तुम्हारा एक हिस्सा बन जाने के बाद बोले, 'लेट्स टेक ए ब्रेक...'
क्या हुआ? समझ रहे हो ना? इल्म भी है कि क्या बोला है उसने? अभी तक अच्छा लग रहा था ना ब्रेक?
क्या कहा, पैरों तले ज़मीन सरक गयी? सांस अटक गयी? हल्की सी टीस उठ रही है?
हाँ, वही मतलब था। हाँ वही होता है। डर लगता है ना कि अगर इस ब्रेक में हमारे बिना रहने की आदत पड़ गयी तो?
कोई हमसे बेहतर मिल गया तो?
हमसे नफरत हो गयी तो?
सब ठीक था तो किस बात का ब्रेक? और नहीं भी था तो क्या सुलझाया नहीं जा सकता था?
खैर दिमाग तो कहता है कि जिस वक़्त उसके ज़हन में ये ख्याल आया होगा उसी वक़्त सब खत्म हो गया होगा और एक अधमरे से रिश्ते को खींचा जा रहा था, एक रस्म निभायी जा रही थी उस रिश्ते के पूरी तरह से मर जाने की।
पर एक दिल है जो उम्मीद लगाये बैठा है कि 'ब्रेक' खत्म हो जाने के बाद फिर से वापस सब उसी तरह से हो जायेगा जैसे पहले कभी था।
जैसे हम कहीं से गर्मी की छुट्टियाँ मना कर लौटे और वैसे ही ज़िन्दगी जीने लगे, वही स्कूल, वही नौकरी, वही दोस्त।
पर दोस्त ये असल ज़िन्दगी है, कोई इम्तियाज़ अली की पिक्चर नहीं, कि दो लोग कहीं दूर वेकेशन पर मिले, दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ और फिर अलग हो गए। अलग हो गए वापस से फिर मिल जाने के लिए।
क्योंकि हमारी हिंदी फ़िल्में केवल हैप्पी एंडिंग्स ही प्रोमोट करती हैं।
पर ज़िन्दगी जुदा है फिल्मों से। यहाँ एंडिंग तो निश्चित है पर उसका हैप्पी होना गैरजरूरी है। यहाँ एक बार जो गया वो गया, वो वापस नहीं आता। रह जाती है तो बस यादें, टीस, कसक और वो बात 'लेट्स टेक ए ब्रेक'।
खैर, हमारे बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि, 'जाने देना, कैद कर के ना रखना ही प्रेम है' । तो चलो वही ओल्ड फ़ैशन्ड प्रेम करते हैं, बस ।
और हाँ,
हर 'ब्रेक' खूबसूरत नहीं होता ।
जगजीत साहब को सुनिए,
'तेरी उम्मीद पे ठुकरा रहा हूँ दुनिया को,
तुझे भी अपने पे ये ऐतबार है के नहीं ।'
Saturday, 5 August 2017
कभी अकेले में..
कभी अकेले में मिल कर झंझोड़ दूंगा उसे
जहाँ जहाँ से वो टूटा है जोड़ दूंगा उसे
मुझे छोड़ गया ये कमाल है उस का
इरादा मैंने किया था के छोड़ दूंगा उसे
इरादा मैंने किया था के छोड़ दूंगा उसे
पसीने बांटता फिरता है हर तरफ सूरज
कभी जो हाथ लगा तो निचोड़ दूंगा उसे
कभी जो हाथ लगा तो निचोड़ दूंगा उसे
मज़ा चखा के ही माना हूँ मैं भी दुनिया को
समझ रही थी के ऐसे ही छोड़ दूंगा उसे
समझ रही थी के ऐसे ही छोड़ दूंगा उसे
बचा के रखता है खुद को वो मुझ से शीशाबदन
उसे ये डर है के तोड़फोड़ दूंगा उसे
उसे ये डर है के तोड़फोड़ दूंगा उसे
Friday, 28 July 2017
इश्क में शहर होना
मैं आज स्माल टाउन-सा फील कर रहा हूं…
और मैं मेट्रो-सी
हाँ, जब भी तुम साउथ एक्स से गुज़रती हो, मैं करावल नगर-सा महसूस करता हूँ.
चुप करो. तुम पागल हो. दिल्ली में सब दिल्ली-सा फ़ील करते हैं.
ऐसा नहीं है. दिल्ली में सब दिल्ली नहीं है. जैसे हर किसी की आँखों में इश्क़ नहीं होता…
अच्छा, तो मैं साउथ एक्स कैसे हो गई?
जैसे कि मैं करावल नगर हो गया.
सही कहा तुमने…
ये बारापुला फ्लाइओवर न होता तो साउथ एक्स और
सराय काले खाँ की दूरी कम न होती.
तुम मुझसे प्यार करते हो या शहर से?
शहर से; क्योंकि मेरा शहर तुम हो.
और मैं मेट्रो-सी
हाँ, जब भी तुम साउथ एक्स से गुज़रती हो, मैं करावल नगर-सा महसूस करता हूँ.
चुप करो. तुम पागल हो. दिल्ली में सब दिल्ली-सा फ़ील करते हैं.
ऐसा नहीं है. दिल्ली में सब दिल्ली नहीं है. जैसे हर किसी की आँखों में इश्क़ नहीं होता…
अच्छा, तो मैं साउथ एक्स कैसे हो गई?
जैसे कि मैं करावल नगर हो गया.
सही कहा तुमने…
ये बारापुला फ्लाइओवर न होता तो साउथ एक्स और
सराय काले खाँ की दूरी कम न होती.
तुम मुझसे प्यार करते हो या शहर से?
शहर से; क्योंकि मेरा शहर तुम हो.
Tuesday, 25 July 2017
मंज़िलें और भी है
हर मुक़ाम पर लगता है की मंज़िलें और भी है
रास्ता अभी बाकी है बहुत की मंज़िलें और भी है
साहिल से टकराकर लौट जाती है हर लहर
साहिल उसके और भी है की मंज़िलें और भी है
ढल जाता है सूरज भी हर शाम
सुबहें अभी और भी है की मंज़िलें और भी है
हमने माना की जिंदगी धड़कनो की मोहताज़ है
साँसे अभी और भी है की मंज़िलें और भी है....
रास्ता अभी बाकी है बहुत की मंज़िलें और भी है
साहिल से टकराकर लौट जाती है हर लहर
साहिल उसके और भी है की मंज़िलें और भी है
ढल जाता है सूरज भी हर शाम
सुबहें अभी और भी है की मंज़िलें और भी है
हमने माना की जिंदगी धड़कनो की मोहताज़ है
साँसे अभी और भी है की मंज़िलें और भी है....
Sunday, 23 July 2017
मसरूफ़ियत
थोड़ी सी मसरूफ़ियत,
और थोडा सा मैं,
आज फिर से मिले हैं,
कई अरसे के बाद,
थोड़े-थोड़े से हम,
आज दोनो पूरे हुए हैं,
के जैसे एक शाम
जिसकी तलाश में भटक रह थे हम,
आँधी- तूफ़ानो ने भटकाया,
लू के थपेड़ो ने जलाया,
फिर कही से मसरूफ़ियत तुम आई,
मेरा हाथ थामा,
और ले चली मुझे,
शून्य से क्षितिज की ओर,
मैं ताकता रह गया तुम्हारा चेहरा,
और तुम मुझे, मेरी ओर ले चली,
खुद को इतने करीब से कब देखा था मैने ?
आज जो देखा तो पाया,
वक़्त की लकीरें धीरे-धीरे,
चेहरे पर उतार आई है,
आँखों मैं एक उदासी सी छाई है,
होंठ सुर्ख होकर थरथराने लगे हैं,
अब बस मैं हूँ, अपना सा मैं,
और बस तुम हो ,
मेरी मसरूफ़ियत की साथी,
मेरी " मसरूफ़ियत "
Subscribe to:
Posts (Atom)
A lost hope
Fountains of lament burst through my desires for you.. Stood like the height of a pillar that you were, I could see your moving eyes ...
-
अगर यकीं नहीं आता तो आजमाए मुझे वो आईना है तो फिर आईना दिखाए मुझे अज़ब चिराग़ हूँ दिन-रात जलता रहता हूँ मैं थक गया हूँ हवा से कहो बुझाए ...
-
किसी तरह सँभल नहीं रहा हूँ मैं कि बह रहा हूँ चल नहीं रहा हूँ मैं गले लगा ऐ मौसमों के देवता बदल मुझे बदल नहीं रहा हूँ मैं ये सुख भी है...
-
Fountains of lament burst through my desires for you.. Stood like the height of a pillar that you were, I could see your moving eyes ...

