Saturday, 14 December 2019

A lost hope

Fountains of lament
burst through my desires
for you..
Stood like the height
of a pillar that you were,
I could see your moving
eyes in the distance..
The lunacy of my search
My withered dreams.
Oh! how could I not see
The extinguished fire of
your tombs..
You were a mere despair
A lost hope.
The diverse coalesced
in your livid sanity.
And yet,
I wanted to paint those
bleached eyes of yours.
The absurdity of it all.

Vikas J.
(Bismil)

Friday, 2 August 2019

उन्वानहीन

किसी तरह सँभल नहीं रहा हूँ मैं
कि बह रहा हूँ चल नहीं रहा हूँ मैं

गले लगा ऐ मौसमों के देवता
बदल मुझे बदल नहीं रहा हूँ मैं

ये सुख भी है कि तेरे ताक़चे में हूँ
ये दुख भी है कि जल नहीं रहा हूँ मैं

सवाल पूछने लगे हैं रास्ते
सफ़र पे क्यूँ निकल नहीं रहा हूँ मैं

तुलूअ' हो रहा हूँ दूसरी तरफ़
उदास मत हो ढल नहीं रहा हूँ मैं

- बिस्मिल

Monday, 22 April 2019

बैन करते हैं

परिंदे छत पे बुलाते हैं बैन करते हैं
मेरी बयाज़ दिखाते हैं बैन करते हैं

इन्हें पता ही नहीं बंद खिड़कियों की सिसक
ये लोग रो नहीं पाते हैं बैन करते हैं

बहार देखने जाता हूँ बाग़ में तो शजर
पुराने ज़ख़्म गिनाते हैं बैन करते हैं

धुआँ धुआँ हैं मकाँ और ये रौशनी के ग़ुलाम
बुझे चराग़ दिखाते हैं बैन करते हैं

मैं किस को बात बताऊँ कि सब मेरे आगे
किसी को बात बताते हैं बैन करते हैं

जनाब-ए-मन मेरे शेरों का एहतराम करें
ये मेरा हाथ बटाते हैं बैन करते हैं


बैन - lamentation
शजर - tree
बयाज़ - notebook
एहतराम - honoring/respecting

Wednesday, 6 February 2019

आईना

अगर यकीं नहीं आता तो आजमाए मुझे 
वो आईना है तो फिर आईना दिखाए मुझे 

अज़ब चिराग़ हूँ दिन-रात जलता रहता हूँ 
मैं थक गया हूँ हवा से कहो बुझाए मुझे 

मैं जिसकी आँख का आँसू था उसने क़द्र न की
बिखर गया हूँ तो अब रेत से उठाए मुझे 

बहुत दिनों से मैं इन पत्थरों में पत्थर हूँ 
कोई तो आये ज़रा देर को रुलाए मुझे 

मैं चाहता हूँ के तुम ही मुझे इजाज़त दो
तुम्हारी तरह से कोई गले लगाए मुझे

Thursday, 31 January 2019

नहीं

काम की बात मैं ने की ही नहीं
ये मेरा तौर-ए-ज़िंदगी ही नहीं

ऐ उमीद ऐ उमीद-ए-नौ-मैदाँ
मुझ से मय्यत तेरी उठी ही नहीं

मैं जो था उस गली का मस्त-ए-ख़िराम
उस गली में मेरी चली ही नहीं

ये सुना है कि मेरे कूच के बा'द
उस की ख़ुश्बू कहीं बसी ही नहीं

थी जो इक फ़ाख़्ता उदास उदास
सुब्ह वो शाख़ से उड़ी ही नहीं

मुझ में अब मेरा जी नहीं लगता
और सितम ये कि मेरा जी ही नहीं

वो जो रहती थी दिल-मोहल्ले में
फिर वो लड़की मुझे मिली ही नहीं

जाइए और ख़ाक उड़ाइए आप
अब वो घर क्या कि वो गली ही नहीं

हाए वो शौक़ जो नहीं था कभी
हाए वो ज़िंदगी जो थी ही नहीं







मस्त-ए-ख़िराम - intoxicated walk
फ़ाख़्ता - a dove

Tuesday, 29 January 2019

इतना तो किया होता

या-रब ग़म-ए-हिज्राँ में इतना तो किया होता 
जो हाथ जिगर पर है वो दस्त-ए-दुआ होता 

इक इश्क़ का ग़म आफ़त और उस पे ये दिल आफ़त 
या ग़म न दिया होता या दिल न दिया होता 

नाकाम-ए-तमन्ना दिल इस सोच में रहता है 
यूँ होता तो क्या होता यूँ होता तो क्या होता 

उम्मीद तो बंध जाती तस्कीन तो हो जाती 
वादा न वफ़ा करते वादा तो किया होता 

ग़ैरों से कहा तुम ने ग़ैरों से सुना तुम ने 
कुछ हम से कहा होता कुछ हम से सुना होता 


ग़म-ए-हिज्राँ - sorrows of separation
दस्त-ए-दुआ - hands raised in prayer
तस्कीन - comfort, pacifying

Saturday, 26 January 2019

मुसाफिर हो तुम भी, मुसाफिर हैं हम भी

इन आंखों से दिन रात बरसात होगी
अगर जिंदगी सर्फ़-ए-जज़्बात होगी


मुसाफिर हो तुम भी, मुसाफिर हैं हम भी
किसी मोड़ पर फिर मुलाक़ात होगी

सदाओं को अल्फाज़ मिलने न पायें
न बादल घिरेंगे न बरसात होगी

चिरागों को आंखों में महफूज़ रखना
बड़ी दूर तक रात ही रात होगी

अज़ल-ता-अब्द तक सफर ही सफर है
कहीं सुबह होगी कहीं रात होगी

A lot of you complain me to put meaning to difficult urdu words. So here it is:

सर्फ़-ए-जज़्बात – भावनाओं में ख़र्च
अज़ल-ता-अब्द – आदि से अंत

Wednesday, 23 January 2019

मैं कुतुब मीनार हूं

महरोली टर्मिनल से वो टूटी फूटी सड़क
जाती है क़ुतुब मीनार की ओर
ऐसे जैसे कोई गांव का बच्चा
धूल-धूसरित कपड़े पहने जा रहा हो दिल्ली देखने
अपने हाथ में पकड़े इतिहास की कोई फटी पुरानी किताब
दूर आकाश में बहुत ऊंचाई से
क़ुतुब मीनार देखती है उस उपेक्षित सड़क को
जैसे नौकरी के लिए कहीं दूर रह रही मां
अपनी आंखों में बना रही हो अपने बच्चे का काल्पनिक चित्र
बिखरे हुए हैं चारों तरफ चुनावी पर्चे
और पर्चों में झूट की तरह  चिपके हैं विकास के वादे
हवा में गूँज रही चुनावी घोषणाओं में धूल लिपटी हुई है
जो सांसों को कर रही है और ज्यादा भारी
और इस धूल, उपेक्षा, टूटन, अव्यवस्था के बीच
लोग जी रहे हैं अपने ही समय को
जैसे देख रहे हों इतिहास को
जिसे बदला नहीं जा सकता
बस देखा जा सकता है बेबसी के साथ
और दूर आकाश में सदियों से टिकी है क़ुतुब मीनार
सोचती हुई कि काश उसके पास भी पंख होते
और ये सब देखने से पहले
वो उड़ सकती इस सबसे कहीं दूर
उस कबूतर के साथ जो अभी अभी उसके गुम्बद  पर बैठा हुआ था

Saturday, 12 January 2019

बनारस

मैं शहर "बनारस" बन जाऊं
तुम गंगा नदी सी बह जाना
मैं घाट घाट ठहर जाऊँ
बन दीपक जल में जल जाना
मैं घाट "केदार" का चरण छू लूँ
तुम गंगारती सी दरस जाना
मैं "विश्वनाथ" में रम जाऊँ
तुम "संकटा" सी संकट हर लेना
मैं "दशाश्वमेध" में बस जाऊँ
तुम "शीतला" बन उबार लेना
ये ज़िंदा शहर "बनारस" है
"मणिकर्णिका" सी मुक्ति दिला देना
ये मन व्याकुल हो भटकता है
चौसठ योगिनी बन धर लेना
में बार बार जो राह भूलूँ
बन कपीश राह दिखा देना
हे त्रिपुरारी जगतपति
अपने में मुझको समाना तुम
जह्नु सुता हे माँ गंगा
अंत में अंक में भर लेना तुम

अस्सी घाट

जो गर रूठूँ तुमसे कभी, मुझे काँधे पर सुला लेना
और चाहो मुझे देखना, तुम अस्सी घाट बुला लेना।

इश्क़ इश्क़ से खफा हैं क्या

इश्क़ इश्क़ से ख़फ़ा हैं क्या ,
रहने दो , पहली दफा हैं क्या।
दर्द बेवफा कभी भी हुआ नहीं,
तो इश्क़ में होती वफ़ा हैं क्या।
खोकर मुझे तुम जानोगे ,
की इश्क़ में होती जफ़ा हैं क्या।
शब् - ओ - रोज़ मुझे मिलते हो ,
मामले सब रफा - दफ़ा हैं क्या।
इश्क़ इश्क़ से खफा हैं क्या।

Saturday, 10 November 2018

कुछ

देखा हुआ सा कुछ है तो सोचा हुआ सा कुछ हर वक़्त मेरे साथ है उलझा हुआ सा कुछ होता है यूँ भी रास्ता खुलता नहीं कहीं जंगल-सा फैल जाता है खोया हुआ सा कुछ साहिल की गिली रेत पर बच्चों के खेल-सा हर लम्हा मुझ में बनता बिखरता हुआ सा कुछ फ़ुर्सत ने आज घर को सजाया कुछ इस तरह हर शय से मुस्कुराता है रोता हुआ सा कुछ धुँधली सी एक याद किसी क़ब्र का दिया और मेरे आस-पास चमकता हुआ सा कुछ....

Thursday, 8 November 2018

कुछ पत्ते

कुछ पत्ते उगे थे ताबिर में तुम्हारे

हरफ़-दर-हरफ़ ये मुंतज़ीर थे तुम्हारे

पर रात के सहर की तरह तुम ना आई

तो अब सुख के झ़ड़ रहे हैं आबशार में तुम्हारे

एक काम करो जाना

अपने उन्स का पानी डालो

और इन्हे फिर से हरा कर दो

-बिस्मिल

अशार

सब उम्मीद-ए-सहर में सोते हैं
रात इतनी बुरी बला है क्या?

दे रहा है दुआएँ जीने की
यार तू मुझसे कुछ ख़फा है क्या?

सब गुनाह याद आ रहे हैं मुझे
आँखरी वक़्त आ रहा है क्या?

चाँद कुछ बदहवास दिखता है
छत पे वो भी खड़ा हुआ है क्या?

मुझसे सच्चाई पूछती है "बिस्मिल"
झूठ में कोई ज़ायक़ा है क्या?

-बिस्मिल

Wednesday, 7 November 2018

माँ मोम सी मेरी


माँ मोम सी मेरी पिघल जाती है
माँ हर दीवाली इंतेज़ार में जल जाती है

सज़ा-सजाया होगा सालों से मेरा कमरा
रंगाई-पुताई का निखार तो अब तक होगा गहरा
माँ फिर भी उनको संवार आती है
मेरे फोटो को बार-बार निहार जाती है
माँ मोम सी मेरी पिघल जाती है
माँ हर दीवाली इंतेज़ार में जल जाती है

जलते दीए को रखती है कोना-कोना
कुछ बचा लेती है मेरे खातिर बनाने को खिलोना
सुन पटाखों की धमक वो डर जाती है
मेरी फ़िकर में आँगन से निकल आती है
माँ मोम सी मेरी पिघल जाती है
माँ हर दीवाली इंतेज़ार में जल जाती है

मेरे हिस्से का भी पका होगा पकवान
भले खुद ही खाएगी अगले बिहान
उस अमावस से अम्मा निकल तो आती है
बच्चों से मेरा करा हुआ बहाना हंस के सुनाती है
माँ फिर अगली दीवाली के लिए कुछ उम्मीद बँधा जाती है
बस मेरी खातिर खुद से ही लड़ जाती है
माँ मोम सी मेरी पिघल जाती है
माँ हर दीवाली इंतेज़ार में जल जाती है

-बिस्मिल

Sunday, 4 November 2018

Politician

My dog sleeps about 20 hours a day.

He has his food prepared for him.

He can eat whenever he wants, 24*7*365

His meals are provided at no cost to him.

By the way he does not need to pay for medical insurance.

He visits the doctor once a year for his checkup, and again during the year if any medical needs arise.

For this he pays nothing and nothing is required of him.

He lives in a nice neighborhood in a house that is much larger than he needs, but he is not required to do any upkeep.

If he makes a mess, someone else cleans it up.

He has his choice of luxurious places to sleep.

He receives these accommodations absolutely free.

He is living like a King, and has absolutely no expenses whatsoever.

All of his costs are picked up by others who go out and earn a living every day.

I was just thinking about all this, and suddenly it hit me like a brick in the head.......

My dog is like the Indian POLITICIAN...

Saturday, 3 November 2018

संभावना

आज एक अरसे बाद
जो फ़ुर्सत से बैठा
तो तुम्हारा ख़याल
आके मेरे पास बैठ गया
कुछ बोला नही
यूँही बुत बनकर मुझे तांका
कुछ देर यूँही
एक खामोशी बातें करती रही
धीरे से मैने
तुम्हारी हाथों की लकीरों को टटोला
सारी लकीरे दिखी
बस समय की लकीर ना दिखी
तुम अब भी
मुझे शून्य की तरह देखती रही
और मैं तुम्हे
एक संभावना की तरह देखता रहा
संभावना की
ये तुम्हारा ख़याल नही तुम ही हो
संभावना की
ये खामोशी नही तुम बोल रही हो
संभावना की
ये समय की लकीरें फिर से मिल गयी
संभावना की
ये शून्य अब असंख्य भाव में जी उठा
संभावना की
ये मेरी कल्पना नही हक़ीकत है
संभावना की
ये जो आज तुम लौट आई हो
कभी ना जाओगी फिर कभी
मेरे ख्वाबों की दुनिया छोड़कर

-बिस्मिल

Sunday, 28 October 2018

बिस्मिल

दिल मौहल्ले में आग लगाई जाती हैं क्या ,
ऐसी बाते सभी को बताई जाती हैं क्या I
तिलिस्म-ए - शब - औं - रोज होता हैं हर वक़्त,
ऐसे रुख्सार पर जल्फे ऊडाई जाती हैं क्या I
शब - ए - वस्ल उल्फ़त के वादे हजार किये ,
उम्र भर महोब्बत वाकई निभाई जाती हैं क्या I
मुझे बस उससे लिपट के रहने दो,
बुरी आदते छुडाई जाती हैं क्या I
देख कर ही बस कत्ल - ए -आम हो गए ,
इतनी खूबसुरत तलवार बनाई जाती हैं क्या I
बिस्मिल तुम्हे अब तो भुला दिया होगा ,
ऐसी चीजे कभी भुलाई जाती हैं क्या I
बिस्मिल
तिलिस्म-ए - शब - औं - रोज = Magic of day and night

फ़ासला

रात और दिन का फ़ासला हूँ मैं
ख़ुद से कब से नहीं मिला हूँ मैं
ख़ुद भी शामिल नहीं सफ़र में पर
लोग कहते हैं क़ाफ़िला हूँ मैं
ऐ मोहब्बत तिरी अदालत में
एक शिकवा हूँ इक गिला हूँ मैं
मिलते रहिए कि मिलते रहने से
मिलते रहने का सिलसिला हूँ मैं
फूल हूँ ज़िंदगी के गुलशन का
मौत की डाल पर खिला हूँ मैं

Friday, 12 October 2018

EMI

अपनी मंज़िल के कुछ
और क़रीब आया हूँ
सिर पर एक अपनी
अदद छत की ख़ातिर
तमाम अमीरों के बीच
शहर मैं ग़रीब आया हूँ
सब कहते हैं तुम्हें EMI
तुम हो चूस लेती हो
कमाई की पाई पाई
तुम से कोई बच
कोई कहाँ जाए
सच कह रहा हूँ
बैंक दे रहे थे
पर्सनल लोन भी कई
लेकिन सिर्फ़ तुम्हारे
क़रीब आया हूँ!

A lost hope

Fountains of lament burst through my desires for you.. Stood like the height of a pillar that you were, I could see your moving eyes ...